मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जेल के बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध होगी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के बाहरी परिसर में विधिक सहायता सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया।मौके पर उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार समाज के वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस केंद्र की स्थापना के लिए उन्होंने कारा प्रशासन की सराहना की। बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से केंद्रीय कारा में अब दो विधिक सेवा केंद्र होंगे। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारा के बाहरी परिसर में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाट...