मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से तीन दिवसीय आत्म चिंतन से जीवन परिवर्तन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिला और पुरुष वार्ड के बंदियों को राजयोग ध्यान के माध्यम से गहन आत्म बोध करवाया। आयोजन में 400 से भी अधिक बंदी शामिल हुए। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक यूसुफ रिजवान, जेलर अमर सत्यम और जेल अधिकारी व सिपाहियों का योगदान रहा। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में ब्रह्माकुमारीज की ओर से प्रत्येक माह इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जाती है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारा के बंदियों ने किया ध्यानयोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...