बक्सर, फरवरी 28 -- जांच जेल में बंद राजेंद्र सिंह की शुक्रवार की सुबह हो गई थी मौत परिजनों ने शहर के ज्योति चौक पर शव रख किया था जाम बक्सर, हमारे संवाददाता। शराब तस्करी के आरोप में केंद्रीय कारा में बंद राजेंद्र सिंह की मौत को लेकर उसके परिजनों ने जेलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बता दें कि घटना से आक्रोशित पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार की देर शाम सड़क पर शव रखकर विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दिया था। अधिकारियों के एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ था। पुलिस को दिए आवेदन में मृतक के भाई राजवंश सिंह ने कहा है कि उसका भाई राजेंद्र सिंह शहर के विराट नगर में परिवार के साथ रहता था। शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। विशेष न्यायाधीश उत्पाद के यहां राजेंद्र की जमानत याचिका लंबि...