नई दिल्ली, जुलाई 14 -- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच इन दिनों दो मुद्दों की चर्चा तेज है। पहला मुद्दा आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का है तो दूसरा बड़ा मुद्दा जुलाई से दिसंबर छमाही के महंगाई भत्ते यानी डीए का। वैसे तो आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें अगले साल की पहली छमाही में सरकार को दी जाएंगी लेकिन जुलाई से दिसंबर छमाही के डीए का ऐलान जल्द ही होने वाला है। पिछली छमाही के पैटर्न को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को 4 या 5 महीने का एरियर दे सकती है।क्या है मामला? दरअसल, केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई से छमाही आधार पर डीए और डीआर में संशोधन करती है। हालांकि, इसकी घोषणा कुछ महीने बाद होती है। आमतौर पर जनवरी छमाही के डीए बढ़ोतरी की घोषणा मार्च में होली के आसपास होती थी लेकिन इस ब...