नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि वेतन आयोग की सिफारिशें मई 2027 तक सरकार को सौंप दी जाएंगी। इसी डेडलाइन को ध्यान में रखकर वेतन आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। हाल ही में एक बैठक उत्तराखंड के देहरादून में की गई थी। अब बैठकों का एक दौर दिल्ली में होने वाला है। इन बैठकों में केंद्रीय कर्मचारियों या उनसे जुड़े संगठन तरह-तरह की मांग कर रहे हैं। ऐसी ही एक मांग 18 महीने के डीए एरियर की है।क्य है डिटेल? मार्च 2020 में जब COVID-19 महामारी के कारण देश में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से रुक गई थीं तब केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA/DR) 18 महीनों के लिए रोक दिया था। ये 18 महीने की अवधि जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक की थी।...