नई दिल्ली, जुलाई 20 -- 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। अक्सर यह माना जाता है कि अगर सरकार 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू कर देती है, तो कर्मचारियों की पूरी सैलरी दोगुनी हो जाएगी। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा होता है? जवाब है- नहीं। दरअसल, फिटमेंट फैक्टर केवल बेसिक सैलरी (मूल वेतन) पर लागू होता है, जबकि कर्मचारी के हाथ में आने वाली ग्रॉस सैलरी में कई तरह के भत्ते भी शामिल होते हैं। यही वजह है कि बेसिक वेतन में 100% की बढ़ोतरी होने के बावजूद ग्रॉस सैलरी में उतनी बढ़ोतरी नहीं दिखती। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में गिरावट के उलट 5% चढ़ा यह स्टॉक, इस खबर की वजह से तेजी यह भी पढ़ें- Rs.7114 करोड़ का मुनाफा फिर भी एक्सिस बैंक के शेयर...