नई दिल्ली, जुलाई 24 -- 8th Pay Commission latest: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। दरअसल, अलग-अलग संगठन ये मांग कर रहे थे कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ पुरानी पेंशन योजना (OPS) को भी लागू किया जाए। अब सरकार की ओर से इस पर अहम बयान दिया गया है।क्या कहा सरकार ने? केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल पुरानी पेंशन योजना (OPS) को दोबारा लागू करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। 23 जुलाई, 2026 को राज्यसभा सत्र के दौरान सांसद आर. गिरिराजन ने सवाल किया था। इस पर श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अनुसार, ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 72% गिर गया चर्चित सरकारी बैंक का मुनाफा, इस एक विवाद ...