नई दिल्ली, अगस्त 24 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर सामने आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) इस महीने जारी किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सैलरी और पेंशन संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि 8वें वेतन आयोग की चर्चा इन दिनों तेज हो गई है और सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।क्या है डिटेल नेशनल ज्वाइंट काउंसिल कंसल्टेटिव मशीनरी (एनसी-जेसीएम) के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया, "हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर मंज़ूरी दे देगी। हमें उम्मीद है कि इसी महीने तक इसकी मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.