नई दिल्ली, जनवरी 29 -- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की बड़ी संगठन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और श्रमिकों का परिसंघ (CCGEW) ने सरकार को साफ चेतावनी दी है। संगठन ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि अगर 8वें वेतन आयोग और कर्मचारियों से जुड़ी दूसरी मांगें नहीं मानी गईं, तो 12 फरवरी 2026 को देशभर में एक दिन की हड़ताल की जाएगी। CCGEW के महासचिव एसबी यादव ने बताया कि संगठन से जुड़े सभी कर्मचारी संगठन इस हड़ताल में शामिल होंगे और यह फैसला पूरी तरह से गंभीर है।8वें वेतन आयोग में डिमांड CCGEW की सबसे बड़ी मांग 8वें वेतन आयोग से जुड़ी है। संगठन चाहता है कि सरकार 8th वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में कर्मचारियों और स्टाफ साइड (NC-JCM) के सुझावों को शामिल करे। इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से 2...