नई दिल्ली, मार्च 30 -- 8th Pay Commission Latest: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अप्रैल का महीना इस बार खास साबित हो सकता है। लंबे इंतजार के बाद सरकार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। अगर इस पर मुहर लगती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा, साथ ही तीन महीने का बकाया (arrears) भी एक साथ मिलने की उम्मीद है।क्या है डिटेल फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। माना जा रहा है कि जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए इसमें 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में DA बढ़कर 60% या 61% तक पहुंच सकता है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदें काफी मजबूत हैं। यह भी पढ़ें- 1 पर 3 शेयर बोनस दे रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, शेयर प...