नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 पर्सेंट का इजाफा किया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता बढ़कर 60 पर्सेंट हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी डीआर में भी 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी हो गई है। इस तरह, केंद्रीय कैबिनेट ने डीए और डीआर को 2 पर्सेंट बढ़ा दिया है।मिलेगा 3 महीने का एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी जनवरी महीने से प्रभावी हो जाएगा। कहने का मतलब है कि अप्रैल के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जनवरी, फर...