पाकुड़, जनवरी 30 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत आंगरगाड़िया गांव के युवा झामुमो कार्यकर्त्ता दामोदर राय के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया इस से पुरा गांव दुखी है। शुक्रवार को झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा की ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की प्रार्थना करती हूं। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि झामुमो परिवार दुःख के इस घड़ी में आपलोगों के साथ है। फोटो संख्या- 12 - शोकाकुल परिवार को सांत्वना देती उपासना मरांडी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.