बोकारो, मार्च 11 -- केंद्रीय अखाड़ा समिति करगली बाजार ने तैयारी की करगली, प्रतिनिधि।केंद्रीय अखाड़ा समिति करगली बाजार द्वारा रामनवमी त्योहार को भव्य रूप से आयोजन को लेकर सोमवार देर शाम श्री सत्यनारायण दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक की गई। अखाड़ा समिति के राजन साव द्वारा वर्ष 2025 में आय व्यय का विवरण रखा गया l वहीं इस रामनवमी की तैयारी को लेकर बिंदुवार सभी मुद्दों पर चर्चा कर आयोजन को भव्य व आकर्षक करने पर सभी ने अपना विचार व्यक्त किया। अलग-अलग कार्यों की जिम्मेवारी सौंपा गयी। 25 मार्च को सप्तमी को झंडा पूजा एवं शस्त्र पूजा के अलावा 26 मार्च को अष्टमी को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में कोलकाता के कलाकारों द्वारा भव्य झांकी दिखाई जायेगी। वहीं 27 मार्च को नवमी को केंद्रीय अखाड़ा समिति करगली बाजार के प्रांगण में झंडा मिलन के साथ...