लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में तकनीकी संस्थानों के छात्रों के लिए केंद्रीयकृत प्लेसमेंट पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल के माध्यम से छात्रों, शैक्षिक संस्थानों व उद्योगों को एक ही डिजिटल मंच पर लाकर रोजगार व प्लेसमेंट की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाया गया है।

पोर्टल का उद्घाटन मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने इस पोर्टल को लांच किया। केंद्रीयकृत प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से उद्योग अपने रोजगार अवसरों व रिक्तियों को सीधे पोर्टल पर प्रदर्शित कर सकेंगे। वहीं छात्र अपनी प्रोफाइल व रिज्यूमे तैयार कर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ अपनी पात्रता व योग्यता के अनुसार उठा सकेंगे। पोर्टल पर नौकरियों की अधिसूचनाएं, पात्रता मापदंड, आवेदन की अंतिम तिथि, कंपन...