पलामू, सितम्बर 25 -- केंदूपत्ता क्रेताओं ने किया संघ गठित, निविदा का बहिष्कार करने का निर्णय मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के दो नंबर टाउन पुराना इनकम टैक्स रोड स्थित सत्येंद्र तिवारी के गोदाम परिसर में गुरुवार को केंदूपत्ता क्रेताओं की हुई बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड केंदूपत्ता क्रेता संघ का गठन किया गया। ज्ञानचंद पांडेय और जमाल अहमद को संरक्षक बनाया गया। विनोद कुमार यादव को अध्यक्ष, मुकेश सिंह को उपाध्यक्ष, रघुवेंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष और शशिभूषण प्रसाद को संगठन मंत्री की जिम्मेवारी दी गई। बैठक में झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड की ओर से वर्ष 2027 के लिए केंदूपत्ता को लेकर शुरू की जा रही निविदा प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 25 सितंबर से 29 सितंबर 2027 तक होने वाले निविदा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।...