गिरडीह, फरवरी 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड अर्तगत ग्राम पंचायत केंदुआ निवासी राजेश कुमार ने प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार, रांची को एक आवेदन सौंपा है, जिसमें उन्होंने केंदुआ बिरनी गिरिडीह में पुस्तकालय निर्माण की मांग की है। स्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि केंदुआ बिरनी गिरिडीह एक पिछड़ा क्षेत्र है, जहां शिक्षा की स्थिति बहुत खराब है। यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यहां के छात्रों को पुस्तकालय जैसी मूलभूत सुविधा की कमी है, जिससे उन्हें अपने अध्ययन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राजेश कुमार ने प्रधान सचिव से अनुरोध किया है कि केंदुआ बिरनी गिरिडीह में पुस्तकालय निर्माण के लिए आवश्यक कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.