धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, गंगेश गुंजन केंदुआडीह में जहरीली गैस हादसे की आवाज दिल्ली तक पहुंच गई है। गृह मंत्रालय ने इस घटना पर धनबाद के डीसी से रिपोर्ट मांगी है। इसमें घटना के कारणों और अब तक राहत के लिए किए गए उपायों पर मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने धनबाद के डीसी आदित्य रंजन से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि केंदुआडीह जहरीली गैस रिसाव में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग बीमार हुए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए पत्र के बाद जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है। डीसी की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। इसमें डीसी ने बताया है कि पुटकी अंचल के केंदुआडीह थाना क्षेत्र की राजपूत बस्ती एवं निकट के क्षेत्र में गैस रिसाव की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर तत्काल संबंधित अंचल अधिका...