धनबाद, अप्रैल 16 -- धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग (पूर्व में एनएच-32) पर केंदुआडीह थाना के समीप बुधवार की सुबह सड़क दो फीट धंस गया। सड़क में जगह-जगह दरार भी पड़ गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। आनन-फानन में जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां बैरिकेड लगा डायवर्ट रूट से वाहनों को निकाला जा रहा है। बीसीसीएल ने चेतावनी जारी करते हुए घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है। आशंका व्यक्त की गई है कि भू-धंसान की बड़ी घटना हो सकती है। बीसीसीएल की ओर से बताया गया कि यह इलाका सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्रों में से है। भूमिगत आग, भू-धंसान और गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्र है। यह भी पढ़ें- धनबाद में टला बड़ा हादसा: NH-18 पर अचानक दो फीट धंसी सड़क, बोकारो-रांची मार्ग पर आवागमन ठप मालूम हो कि इसी इलाके में अभी हाल में गैस रिसाव के कारण तीन लोगों की जान गई थी। घटना से...