धनबाद, मई 8 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। केंदुआडीह स्थित धनबाद-बोकारो सड़क पर भू-धंसान को 23-24 दिन बीतने के बावजूद जिला प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन व पथ निर्माण विभाग की निष्क्रियता के खिलाफ धनबाद विधायक राज सिन्हा 24 घंटे का अनशन करेंगे। यह भी पढ़ें- धरना के 177वें दिन रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शनअनशन की घोषणा व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर धनबाद विधायक ने घोषणा की कि वे नौ मई से अनशन करेंगे। कहा कि जनता अब जिला प्रशासन और बीसीसीएल की लापरवाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यह आंदोलन जनता की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। सरकार और प्रशासन अब भी नहीं चेते तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राशन डीलरों ने मृणाल कांति रजक की आत्महत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, मांगा 10 लाख का मुआवजासड़क बंद ...