धनबाद, मई 12 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। केंदुआडीह क्षेत्र में भू-धंसान व गैस रिसाव पर काबू पाना संभव नहीं है। प्रभावित परिवारों का पुनर्वास ही एकमात्र विकल्प है। उक्त बातें आईआईटी-आईएसएम, पीएमआरसी व सिंफर के तकनीकी विशेषज्ञों के अध्ययन रिपोर्ट में कही गईं। रिपोर्ट बीसीसीएल को सौंप दी गई है। यह भी पढ़ें- केसरगढ़ बस्ती के पुनर्वास को लेकर प्रबंधन व ग्रामीणों में वार्ताबैठक का उद्देश्य रिपोर्ट पर चर्चा के लिए बीसीसीएल में मंगलवार को सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में कोयला मंत्रालय के परियोजना सलाहकार आलोक कुमार सिंह भी शामिल हुए। बैठक में आईआईटी-आईएसएम, पीएमआरसी व सिंफर के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। धीरज कुमार व डीसी पाणिग्रही आदि थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल के दिनों में टंड़ाबाड़ी एवं केंदुआड...