घाटशिला, मार्च 22 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव के ग्राम प्रधान देवदत्त माइती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में 24 मार्च को गांव में ग्राम सभा आयोजित होगी। इसमें देवदत्त अपनी बात रखेंगे। इस संबंध में अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति ने सर्वसाधारण को सूचना जारी की है। इस सूचना की प्रतिलिपि देवदत्त माइती, संबंधित पंचायत सचिव, पंचायत के मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गयी है। अंचल अधिकारी द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि देवदत्त के खिलाफ प्राप्त शिकायत के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी, घाटशिला द्वारा कार्रवाई करने के लिए निर्देश प्राप्त है। 24 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे केंदाडांगरी गांव के काली मंदिर संलग्न मैदान में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। केंदाडांगरी के सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.