मेरठ, अप्रैल 17 -- कुरुक्षेत्र से लहसुन लेकर आ रहे केंटर से चोरी करते एक चोर को चालक ने दबोच लिया। जबकि दूसरा चोर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित चालक की तहरीर पर चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे चोर की तलाश में पुलिस जुटी है। हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह केंटर गाड़ी चलाता है। गुरुवार रात में वह केंटर में लहसुन के कट्टे भरकर दिल्ली रोड नवीन मंडी में जा रहा था। जब वह मलियाना फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो दो चोर केंटर में पीछे चढ़ गए और जाली काटकर लहसुन के कट्टे नीचे गिरा दिए। चालक ने बताया कि साइड में लगे शीशे से उसने चोरों को पीछे चढ़े हुए देख लिया। तत्काल उन्होंने केंटर को रोककर राहगीरों की मदद से एक चोर को दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.