फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर। शाह स्थित ठा.शिव प्रताप सिंह इंटर कालेज में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एक सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान शशांक पान्डेय द्वारा छात्र-छात्राओ को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल एवं केंद्र सरकार के एनसीएस पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। जबकि अभिलाष दीक्षित द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में कॅरियर से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर अमर सिंह गौतम भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...