दरभंगा, अप्रैल 30 -- दरभंगा। दरभंगा अभियांत्रिकी महाविद्यालय, दरभंगा में बुधवार को 'विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध उद्योग विशेषज्ञ चंदन झा उपस्थित रहे। श्री झा वर्तमान में गीक्सफॉरगीक्स में सहायक उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक रह चुके हैं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में प्रातः 11 बजे किया गया। सत्र के दौरान श्री चंदन झा ने बी.टेक के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों, गेट परीक्षा की प्रभावी तैयारी की रणनीति तथा तकनीकी उद्योग में उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार करने के लिए किया प्रेरित उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं जीवन से जुड़े सुझाव दिए।...