शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को करियर चयन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी हासिल की। मेले का शुभारंभ नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा और जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञों ने छात्रों को अपने-अपने क्षेत्र की संभावनाओं और चुनौतियों से अवगत कराया।नगर आयुक्त ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के तरीके बताए, वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने नीट के माध्यम से मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश और करियर विकल्पों की जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.