उन्नाव, दिसम्बर 12 -- उन्नाव। जिला सेवा योजन के तत्वधान में आरकेडी इंटर कालेज में भविष्य के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कॅरिअर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डीएसएन कॉलेज के प्रवक्ता अनिल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कॅरिअर के चुनाव को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कॅरिअर चुनाव के लिए विद्यार्थियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं, और मूल्यों को समझने हेतु आत्म-मूल्यांकन करना चाहिए। इससे उन्हें अपने कॅरिअर के लक्ष्यों को निर्धारित करने में मदद मिलेगी। इस कार्य में विद्यार्थी अपने मार्गदर्शकों की सहायता भी ले सकते हैं। शिविर में फ़ोटो ग्राफी के क्षेत्र में रोजगार के सम्भावनाओ पर प्रकाश भी...