बागपत, मई 10 -- बागपत। ईंट भट्ठा मजदूर की गला दबाकर हत्या करने वाले दो आरोपियों के साथ शनिवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने बताया कि भट्ठे की पथेर में वे कृष्ण द्वारा तैयार की गई ईंटों पर बैठने के विवाद में उन्होंने कृष्ण की हत्या की थी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस बाघू रोड पहुंची। तभी एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- मधुपुर भेड़वा हत्याकांड का खुलासा : 19 वर्षीय फैजान अंसारी गिरफ्तार पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी समीर घायल हो गया, जबकि उसके साथी नू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.