बरेली, अप्रैल 12 -- बड़ा बाग हनुमान मंदिर प्रांगण में वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमदभागवत कथा में शनिवार को कथावाचक आचार्य अतुलेश्वर सनाढ्य ने श्री कृष्ण और सुदामा के मार्मिक प्रसंग का श्रवण भक्तों को कराया। अंत में समापन दिवस के मौके पर भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। भजन आदि गाकर कथा का विश्राम हुआ। कार्यक्रम में मंजरी सक्सेना, मोनिका अग्रवाल, लेखा खंडेलवाल, कुसुम सिंह, शोभा सक्सेना,आयुष बंसल, दीप्ति गंगवार, मंजू गुप्ता, रंजनाअग्रवाल, सीमा, पूनम, गीता व संदीप अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...