कृष्ण-सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण मंचन
कन्नौज, जून 15 -- विशुनगढ़। क्षेत्र के धीरपुर गांव स्थित ब्रह्मदेव बाबा परिसर में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद्भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन कृष्ण-सुदामा की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कथा वाचक पं.पीयूष शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की अटूट मित्रता का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि सच्ची मित्रता त्याग, प्रेम और समर्पण की प्रतीक होती है, जिसका आदर्श उदाहरण कृष्ण और सुदामा हैं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। कार्यक्रम में परीक्षित छंगे लाल एवं उनकी पत्नी सरोज यादव तथा यज्ञपति मनीराम यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता निस्वार्थ प्रेम और समर्पण का प्रतीक: कृष्णप्रिया तुलसी कथा के समापन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.