गंगापार, सितम्बर 4 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को जारी क्षेत्र श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा। घरों में महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। शाम को घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। नन्हे-मुन्ने कृष्ण-राधा का रूप धारण कर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों ने सजाई गई मटकी फोड़ी तो परिजनों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। रात में श्रीकृष्ण जन्म के समय घंटी-शंख की ध्वनि से घर गूंज उठे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। देर रात तक 'नंद के घर आनंद भयो' जैसे भजनों की गूंज सुनाई देती रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में बढ़ी रौनक, सजने लगे कान्हा के दरबार यह भी पढ़ें- कान्हा बने नन्हे-मुन्ने, चेहरे पर मासूमियत तो मां की आंखों में ममता यह भी पढ़ें- De...