कुशीनगर, दिसम्बर 15 -- कुशीनगर, हिटी। सेवरही क्षेत्र के ग्राम सभा जवहीं दयाल निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र कृष्ण मुरारी सिंह का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने के बाद घर आने पर क्षेत्रवासियों ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बड़ी तादाद में इन्तजार कर रहे ग्रामीण काफिले के साथ उनके घर तक गए, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर अपना आशीर्वाद देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। जवही दयाल में स्वागत के क्रम में शिक्षक दीपक सिंह ने कहा कि शिक्षक एवं बच्चे के माता पिता के त्याग, तपस्या, परिश्रम का परिणाम है, जो आज दिख रहा है। शिक्षक एवं अभिभावक सदैव अपने बच्चों को सफल होते देखना चाहते हैं। इसीलिए इतना कठिन परिश्रम करते हैं। इस अवसर पर तमकुहीराज नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह राजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.