हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 28 -- बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सरकारी अफसर भड़क गए हैं। बिहार नगर सेवा संघ ने सम्राट सरकार को हड़ताल की चेतावनी दे दी है। संघ ने हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और राज्य भर के सभी ईओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। दरअसल, सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें ईओ कृष्ण भूषण की मौत हो गई। जबकि नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। कृ्ष्ण भूषण कुमार मधुबनी के रहने वाले थे। वह बिहार नगर सेवा के अधिकारी थे। भागलपुर जिले के कहलगांव नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में उनकी त...