मथुरा, मार्च 22 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने तीन दिवसीय धार्मिक प्रवास के दौरान शनिवार को गिरिराज नगरी गोवर्धन में आस्था, विनम्रता और परंपरा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। दानघाटी मंदिर पर दर्शन के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्री गोवर्धन पर्वत/ गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाना प्रारंभ किया। गोवर्धन परिक्रमा के प्रारम्भ में गोवर्धन वासियों/आस-पास के लोगों ने राष्ट्रपति का तालियों से स्वागत किया, जिस पर राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने पैदल एवं गोल्फ कार्ट के माध्यम से पवित्र गोवर्धन पर्वत की लगभग 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा में राष्ट्रपति का स्वागत विभिन्न स्थलों पर किया गया। राष्ट्रपति ने आन्यौर गांव में उपस्थित लोगों से हाथ जोड़कर अभिवादन किया।...