कृष्ण भक्ति में झूमा नगर भवन, बाल कलाकारों ने मोहा मन
सिमडेगा, सितम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर भवन में मंगलवा कील रात इस्कॉन सिमडेगा के तत्वावधान में नन्द महोत्सव का आयोजन धूमधाम और भक्तिमय माहौल में किया गया। धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सजे समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हरे रामा हरे कृष्णा महामंत्र के सामूहिक संकीर्तन से शुरू हुए कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, श्रीकृष्ण कथा, बाल कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति और भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक ने श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखा। पूरे आयोजन के दौरान नगर भवन का माहौल कृष्ण भक्ति में डूबा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महामंत्र के सामूहिक संकीर्तन से हुई। जैसे ही संकीर्तन की धुन शुरू हुई, श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। महिला, पुरुष और बच्चों ने एक साथ हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया। देखते ही देखते नगर भवन भजनों और महामंत्र के जयघोष से गूंज उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.