कौशाम्बी, मार्च 3 -- बीएलओ कृष्ण बाबू वर्मा की हत्या करके ही शव को यमुना नदी में फेंका गया था। पुलिस के आत्महत्या करने के दावे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने धज्जी उड़ा दी है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की बात सामने आई है। गुमशुदगी के दर्ज केस को हत्या में तरमीम कर पुलिस ने नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के धरमपुर कनैली निवासी कृष्ण बाबू वर्मा (56) पुत्र राजाराम प्राथमिक विद्यालय कनैली में सहायक अध्यापक थे। वह लगभग 11 साल से बीएलओ भी थे। मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य के दबाव को लेकर वह भारी तनाव में रहते थे। 25 फरवरी को कृष्ण बाबू ई-रिक्शा से स्कूल पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे स्कूल में हस्ताक्षर करके वह कनैली बाजार पहुंचे। करीब 11 बजे तक वह कनैली बाजार में रहे। इस दौरान बीएलओ ने कई लोगों...