कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर तोड़ा इंद्र का अभिमान
मुरादाबाद, मई 28 -- नवाबपुरा स्थित श्री राधा कृष्ण पंचायती मंदिर में श्रीमद भागवत कथा गुरुवार को भी जारी रही। कथा व्यास अनिल भारद्वाज ने गोवर्धन पर्वत की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया बृजवासी हर वर्ष देवराज इंद्र की पूजा किया करते थे। एक बार भगवान कृष्ण ने उनसे गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। इसके क्रोधित हो इंद्र ने सात दिन तक मूसलाधार बारिश कर बृज को नष्ट करने का प्रयास किया। मगर कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। इससे इंद्र का अभिमान ध्वस्त हो गया। अमित शर्मा, दीपिका शर्मा, सुधांशु कौशिक, गीता गौशिक, सर्वेश गोयल, लवीन गोयल, ममता गोयल, प्रसून कुमार, हरि शर्मा, राघव शर्मा, अनूप जौहरी, अभिषेक मिश्रा, दीपक शर्मा, विपनेश गुप्ता, मोहित कुमार, आदित्य शर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- इंद्र का अभिमान तोड़ा
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.