लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भरत रंग नाट्य संस्था और उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से संस्कृत नाटक अहम् कृष्ण: अस्मि मंचन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन चन्द्रभाष सिंह ने किया।अहम् कृष्ण: अस्मि एक विचारोत्तेजक नाटक है, जिसमें श्रीकृष्ण को केवल देवत्व के प्रतीक के रूप में नहीं, बल्कि एक संघर्षशील, संवेदनशील और नीति-निपुण मानव के रूप में प्रस्तुत किया गया है। नाटक में कृष्ण स्वयं सूत्रधार बनकर अपने जीवन की कठिन यात्राओं जन्म के संकट, कंस का अत्याचार, गोकुल का जीवन, बाल्यकाल के संघर्ष और महाभारत के निर्णायक क्षणों को दर्शकों के समक्ष सजीव करते हैं।नाटक संदेश देता है कि कृष्ण केवल पूजनीय नहीं, बल्कि जीवन में उतारे जाने योग्य आदर्श हैं। मंच पर मुकुल कुमार, उज्ज्वल सिंह, लावण्या बाजपेई, अनू...