हाथरस, जून 8 -- मुरसान। क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव में भक्त झूम उठे। कथा के दौरान जैसे ही भगवान का जन्म हुआ, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से गूंज उठा। भक्त झूमने-नाचने लगे।कथा व्यास बालकिशन महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नवजात के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भ...