हल्द्वानी, जून 3 -- कोटाबाग। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन मुख्य अतिथि हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कथा व्यास कपिल देव जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथा के दौरान व्यास जी ने भक्त अजामिल और प्रहलाद के प्रसंगों का मार्मिक वाचन किया। इसके उपरांत देर शाम मंदिर परिसर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया, जिससे पूरा पंडाल 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। इस आयोजन का समापन 6 जून को हवन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...