कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी ने बांधा समां
बिजनौर, जून 4 -- गांव नौरंगाबाद स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तथा वासुदेव द्वारा उन्हें गोकुल में नंद बाबा और माता यशोदा के यहां पहुंचाने की जीवंत झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजने लगे। कथा के दौरान महाराज श्री के संगतकारों ने "लाला जनम सुन आई यशोदा मैया दे दो बधाई" तथा "नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" जैसे भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे कथा मंडप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.