हमीरपुर, मई 11 -- सरीला, संवाददाता। चंडौत गांव में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालु श्रीकृष्ण भगवान की बाल-लीलाओं को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। कथा में भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान के बाल स्वरूप की जीवंत झांकी सजाई। कथा में श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक पं.पवन कृष्ण महाराज ने बड़े रोचक तरीके से श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। जन्म का प्रसंग आते ही उन्होंने गीत-संगीत के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि सभी श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचते-झूमते नजर आए। ​कथा के अंत में भगवान की भव्य आरती उतारी गई और भक्तों के बीच विशेष माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक चले इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं और ...