कृष्ण जन्माष्टमी 2026: मथुरा में जन्मे कान्हा का वृंदावन से क्या है खास रिश्ता? जानें निधिवन की मान्यता
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- जन्माष्टमी 2026: कृष्ण जन्माष्टमी आते ही मथुरा-वृंदावन की तस्वीर बदल जाती है। मंदिरों में सजावट शुरू हो जाती है, घरों में लड्डू गोपाल के लिए झूले सजते हैं और भक्त उस आधी रात का इंतजार करते हैं, जब भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी से पहले कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और उनकी लीलाभूमि वृंदावन से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं भी चर्चा में हैं। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने एक पॉडकास्ट में श्रीकृष्ण और वृंदावन से जुड़े कई ऐसे सवालों पर बात की, जिनको लेकर श्रद्धालुओं में हमेशा उत्सुकता रहती है। बातचीत में राधा-कृष्ण के संबंध, राधा नाम की महिमा, वृंदावन के प्रमुख स्थानों और निधिवन-सेवा कुंज से जुड़ी मान्यताओं का जिक्र हुआ।मथुरा में जन्मे कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.