मैनपुरी, नवम्बर 7 -- भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी से आहत मैनपुरी की एक महिला अधिवक्ता ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कानूनी नोटिस भेजा है। अधिवक्ता आकांक्षा दुबे ने नोटिस के माध्यम से उनसे 15 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त लिखित माफी मांगने की मांग की है। साथ ही भविष्य में किसी भी देवी-देवता को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं करने का लिखित आश्वासन भी मांगा है। अधिवक्ता के मुताबिक, बीते 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। यह भी पढ़ें- Mathura News: जाट महासभा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सौंपा शिकायती पत्र इसमें उन्होंने कहा था कि हमारे रा...