पूर्णिया, मार्च 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया में भावुक माहौल देखने को मिला। मंच से संबोधन के दौरान बिहार की खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह, नीतीश का जिक्र करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि जब उनके परिवार पर विपत्ति आई, तब नीतीश कुमार कृष्ण के रूप में ढाल बनकर आए। यह बोलते हुए मंत्री की आंखों से आंसू निकल पड़े। बता दें कि नीतीश ने पिछले दिनों राज्यसभा जाने का फैसला लिया। कहा जा रहा है कि अगले महीने राज्यसभा सांसद बनने के बाद वे मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। नीतीश कुमार गुरुवार को समृद्धि यात्रा के तहत पूर्णिया और कटिहार जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने दोनों जिलों में लगभग 895 करोड़ रुपये की कई विकास योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत की। सीएम ने इस दौरान दोनों जिलों में क्रियान्वित की जा रही यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.