मुरादाबाद, मार्च 6 -- लायनेस प्राचीन क्लब की ओर से शुक्रवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ सरोज गुप्ता, अंजू लोचब व प्रीति कश्यप ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर सौम्या ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। लवी सक्सेना, सोनिया ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति की दी। मृदुल दुबे और पल्लवी ने सुंदर कृष्ण भजन से सभा को मंत्र मुग्ध कर दिया। संचालन बबीता गोयल ने किया। प्रिया पांडे विजया, डॉक्टर स्वीटी, भूमिका, अंजना, सपना कश्यप, शोभना, अलका, गुंजन, बबीता, रूपा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...