प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। ब्यूरोक्रेट्स इंडिया की ओर से जारी वर्ष 2025 की टॉप 25 चेंज मेकर्स की सूची में भारतीय डाक सेवा के 2001 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार यादव को स्थान मिला है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और सितंबर 2023 से जुलाई 2024 तक प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल रहे। दो दशक से अधिक की सेवा में उन्होंने तकनीक-आधारित और नागरिक-केंद्रित पहलों के माध्यम से डाक सेवाओं को आधुनिक व पारदर्शी बनाया। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में डिजिटल सेवा वितरण को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह सम्मान उनके नवाचार, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...