मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- मुरादाबाद। सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के च्वाइस बैंक्वट हॉल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा कथा व्यास गोवत्साचार्य सत्य देवानंद ने पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान मानसिक रूप से गोवर्धन की परिक्रमा की गई। श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की जय एवं राधे राधे का जयघोष करते रहे। आचार्य राजकुमार गोस्वामी ने भजनों की प्रस्तुति की। व्यवस्था में अध्यक्ष उदयभान सिंह सहित सुखप्रीत सिंह, हृदयेश कुमार सिंह, सुनील शर्मा, ममता माथुर, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, सीमा गुप्ता, जूही माथुर, शरद माथुर, दीपक गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...