कृष्ण अवतार गुप्ता ने मोपेड से पूरी की चार धाम यात्रा
कन्नौज, मई 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के अस्पताल रोड निवासी कृष्ण अवतार गुप्ता ने अपनी मोपेड के साथ साहसिक चार धाम यात्रा पूरी कर ली है। 19 मई को रवाना हुए गुप्ता ने यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम पहुंचकर बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु बनकर शामिल हुए। लगभग 1000 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय करते हुए उन्होंने चारों धामों में पूजा-अर्चना की। बद्रीनाथ में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का प्रत्यक्ष आशीर्वाद मिलने पर कृष्ण अवतार गुप्ता भावुक हो गए। मोबाइल पर बातचीत में उन्होंने बताया यात्रा के दौरान कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन विश्वास था कि हमारे साथ श्री रघुनाथ जी हैं तो किस बात की चिंता। चरण में रख दिया जब माथ तो किस बात की चिंता। प्रभु की कृपा से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.