बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा भगौती से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। नगर थानाक्षेत्र के बगियापार निवासी रामऔतार ने मामले में कोतवाली में ईएफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि बीते पांच दिसंबर को कोतवाली के कृष्णा भगौती में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बाइक खड़ी करने के बाद जब वापस लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...