सिमडेगा, अप्रैल 8 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु- विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ की प्रतिभाशाली छात्रा कृष्णा बागड़ी ने हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में जिला टॉपर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय एवं पूरे जिला का नाम उंचा किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है। विदयालय परिसर में भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहु सहित समस्त आचार्य उपस्थित रहे। मौके पर प्राचार्य राजेंद्र साहू ने कहा कि यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा का दीप है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। व...